Thursday, May 21, 2026

यहां बरसाती नाले के तेज बहाव में फंसी कार,सवारियों मे मची चीख पुकार

Share

भोंपूराम खबरी। बरसाती नाले के तेज बहाव में फंसी टैक्सी कार एवं सवारियों को मौत के मुंह से खींचकर ले आए बेतालघाट थाना पुलिस।

पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बेतालघाट धनियाकोट खैरना मार्ग के मध्य खैराली गधेरे मे आने वाले बरसाती पानी के तेज बहाव में एक टैक्सी गाड़ी फंस गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल के नेतृत्व उ.नि. हरि राम, कानि. दीपक सामंत व चालक जगदीश पपोला द्वारा मौके पर पहुंच कर वाहन में बैठी स्वारियो को सकुशल बाहर निकाल कर पानी के तेज बहाव में फंसी टैक्सी कार को भी थाने के सरकारी वाहन से टोचन/खींचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

Read more

Local News

Translate »