Saturday, September 5, 2026

यहां भूस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के एलागाड़ के पास भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पिथौरागढ़ में भूस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के एलागाड़ के पास भूस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। बता दें कि लागाड़ के पास हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी मशीन खराब हो गई थी। जिसे ठीक करने के दौरान शनिवार शाम अचानक पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

खराब जेसीबी मशीन को ठीक करने के दौरान हुआ हादसा। मिली जानकारी के मुताबिक 35 साल के कमल सिंह चिफलतरा निवासी शनिवार शाम को खराब जेसीबी मशीन को ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान भूस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

भूस्खलन के कारण जहां एक की मौत हो गई तो वहीं नेपाल निवासी प्रकाश बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते कोतवाल कुंवर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को रेस्क्यू कर धारचूला अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.