Monday, August 31, 2026

ट्रांजिट कैंप पुलिस को भेंट की सैनिटाइजर मशीन

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  बीते लगभग बीस दिन से शहर भर में निशुल्क सैनिटाइजेशन अभियान चला रहे भाजपा नेता सुरेश कोली ने ट्रांजिट कैंप थाने के एसएचओ विनोद फर्त्याल सहित सभी दरोगाओं व पुलिस के जवानों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। इस दौरान कोली ने पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण किया और साथ ही कोरोना से सुरक्षा हेतु एक सैनेटाइज मशीन गिफ्ट की।

कोली का कहना था कि बीते कई दिनों शहर की विभिन्न कालोनियों व बस्तियों में उन्होंने सैकड़ों घरों को निशुल्क सैनिटाइज कर अपना फर्ज अदा किया है। उनकी पत्नी सोनी कोली पूर्व में शहर की मेयर रही है इसलिए उन्हें हर कालोनी की भौगोलिक स्थिति के साथ ही वहां की समस्याओं की भी जानकारी है। कोली ने कहा कि इस दूसरे कोरोना काल में जरुरतमंदों की मदद करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ट्रांजिट कैंप जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस थाना एक ऐसी जगह है जहाँ लगातार लोगों का आना जाना रहता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने का खतरा भी बना रहता है। इसी के चलते उन्होंने यह मशीन भेंट की है। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता राठौर, पिछड़ी जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम पाल गंगवार, विजेंद्र कुमार, प्रियांशु शर्मा, सूरज रोगा आदि साथ थे।

Read more

Local News

Translate »