Saturday, September 5, 2026

यहां सैक्स रैकेट चलाने वाले दंपति हुए गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दंपति को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मौके से दो लड़कियों को भी रेस्क्यू किया।

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना राजपुर पुलिस ने मसूरी तथा देहरादून क्षेत्र में सेक्स रैकेट चलाने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर दो महिलाओं को रेस्क्यू किया है। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद थाना राजपुर पुलिस तथा AHTU टीम ने 14 अगस्त की रात्रि कुठाल गेट बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक गाड़ी को रोका। गाड़ी में पीछे बैठी दो महिलाओं के बारे में पूछा गया तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर कार चालक संदीप अग्रवाल ने बताया कि वह और उसकी पत्नी सपना अग्रवाल देहरादून के अलग अलग क्षेत्रों में देह व्यापार के लिए महिलाओं को सप्लाई करने का काम करते हैं। संदीप ने बताया कि कार में बैठी दोनों महिलाओं को मसूरी ले जा रहे थे। कार की चेकिंग के दौरान काफी आपत्तिजनक सामान भी मिला। पूछताछ में गाड़ी में बैठी अन्य दो महिलाओं ने बताया कि अपनी गरीबी और मजबूरी के कारण वह अवैध कार्य कर रहे थे। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों पति- पत्नी पिछले काफी समय से देह व्यापार का धंधा करते आ रहे है। यह लोग फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से सम्पर्क करते थे। और डिमांड के अनुसार बाहर से लडकिया बुला कर अवैध देह व्यापार का धंधा चलाते थे। यह लोग एक स्थान में छः से सात महीने से ज्यादा किराये पर नही रहते ताकि आसपास के लोगो को इन पर ज्यादा शक ना हो। सेक्स रैकेट में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. संदीप अग्रवाल पुत्र रामधन अग्रवाल निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी रानीपुर मोड़ जनपद हरिद्वार उम्र 44 वर्ष

2. सपना अग्रवाल पत्नी संदीप अग्रवाल निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी रानीपुर मोड़ जनपद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष

– बरामदगी –

1. 1800 रुपए नकद,

2. 03 मोबाइल फ़ोन

3. भारी मात्रा में आपत्ति जनक सामग्री,

4. वाहन होंडा अमेज UK 08 AH 1735

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.