Monday, August 31, 2026

भाजपा नेता ने जरूरतमंदों में बांटा राशन 

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  मोदी सरकार के दूसरी कार्यकाल के दो साल पूरे हाने पर चलाये जा रहे ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत  वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य तथा देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने संजय नगर खेड़ा में दर्जनों जरूरतमंद लोगों को राशन की किटों का वितरण किया।

इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि भाजपा के लिए देश हित सर्वोपरि है। जब भी देश पर संकट आया है भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोगों की सेवा की है। कोरोना संकट काल में भी भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में जुटे हैं। जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधाओं के साथ साथ गरीबों को भोजन राशन के लिए भी लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे अभियान का भी यही मकसद है कि कोरोना काल के इस कठिन समय में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाई जाये। इसी के तहत पार्टी कार्यकर्ता जगह जगह लोगों की सेवा में जुटे हैं। इस अवसर पर महंत बाॅबी पासी, रामीन विश्वास, जगदीश बठला, हरजीत राठी, लव कुश मिश्रा, जतिन साहनी, विक्रम कुंवर, अनिल सिंह, पंकज त्रिवेदी, अखिल विश्वास तिलकधारी, राहुल सरीन, गौरव खुराना, संदीप मनोचा, संदीप वार्ष्णेय आदि भी मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »