Monday, August 31, 2026

भाजपा के सभी मोर्चे जुटेंगे कोविड सेवा में 

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  भारतीय जनता पार्टी के सभी सात मोर्चे जिला स्तर पर कार्यकर्ताओ के प्रशिक्षण और अध्ययन पर बल देंगे। भाजपा किसान मोर्चा अध्ययन के जरिये सरकार को अपने सुझाव देगा और सरकार भौगोलिक परिस्थितियो के अनुरूप प्राप्त सुझावो पर अमल कर सकती है। साथ ही सभी मोर्चा अध्यक्ष बूथ स्तर तक जनता के साथ संवाद बढ़ाएंगे।

भाजपा उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री संग़ठन श्री बी.एल सन्तोष ने अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान सातों मोर्चों की बैठक सहित कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी द्वारा राज्य में कोविड के के खिलाफ चलाये जा रहे सेवा ही संगठन के तहत कार्यो का फीड बैक लिया। बताया कि सभी मोर्चा अध्यक्षों को सेवा कार्यों के अलग लक्ष्य दिए गए। जिसमें युवा मोर्चा को रक्तदान सहित 1जून से 12 जून तक अपने क्षेत्र में मेरा गाँव कोरोना मुक्त ,मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान चलाने के लिए कहा गया। सभी मोर्चो को अपने बूथ स्तर तक व मंडल स्तर पर सभी से बिना काम के भी सेवा भाव से निरंतर संवाद करने के लिए कहा।

अरोड़ा ने बताया कि निर्देशों के तहत भाजपा कार्यकर्ता अब चिकित्सकों, नर्सों और कोरोना वीरों के साथ ही लैब टेक्नीशियन से लेकर शमशान घाट में शव दाह करने वाले फ्रंट लाइन वारियर की सूची तैयार कर उनका सम्मान कोरोना वीरों के रूप में करेंगे। तय हुआ है कि कोरोना की समाप्ति तक भाजपा संगठन के द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्य जारी रहेंगे। लोगों को अधिक से अधिक राहत देने और संसाधनो में वृद्धि के लिए प्रयास किये जायेंगे। यही नहीं जिला स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को कोविड की तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयार करने की रणनीति भी बनायी जाएगी।

Read more

Local News

Translate »