Monday, August 31, 2026

बेखौफ आधा दर्जन दबंगो ने मचाया उत्पात, बेकरी और घर में घुसकर की तोड़फोड़

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र में आधा दर्जन बैखोफ दबंगो ने एक बेकरी और घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। हमलावरों ने विरोध में आये गृहस्वामी पर तलवार से वार भी कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पाताल में भर्ती कराया गया। वही हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। इस दौरान बेकरी और घर में जमकर तोड़फोड़ भी की गई। मामले में पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रम्पुरा वार्ड-23 निवासी राजवती पत्नी चन्द्रपाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बुधवार रात कालोनी के ही दबंग किस्म के कुछ लोग एक राय होकर उसके घर में घुसे आए। उनके हाथ में धारदार हथियार थे। आरोप है कि हमलावरों ने खाना खा रहे उसके पति के सिर पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाद में लात घूसों, ईटों और डंडों से बुरी तरह पिटाई की। इससे उसका पति बुरी तरह लहुलूहान हो गया। वही शोरशराबा होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। जिसे देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बेकरी में भी जमकर तोड़फोड़ की और मोबाइल लुट कर ले गये। वही जाते-जाते हमलावार घर पर पथराव कर गये और बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। उधर महिला के पति को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल विजेन्द्र शाह ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। उसके बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

Read more

Local News

Translate »