Saturday, September 5, 2026

यहां आपसी कहासूनी में पिता ने पुत्र को मारी गोली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आपसी कहासूनी में पकड़िया निवासी बादाम सिंह ने अपने पुत्र कमल सिंह को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, परिजन लाये सरकारी अस्पताल.. हालत गंभीर डाक्टर से किया हायर सेंटर रेफर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़िया गांव में मामूली कहासुनी के बाद पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पुत्र को गोली मार दी। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। पकड़िया निवासी बादाम सिंह ने अपने पुत्र कमल सिंह को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, स्वजन आनन-फानन में घायल को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताते हैं कि पिता-पुत्र में अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार सुबह भी दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई। जिसके बाद पिता ने उस पर गोली चला दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.