Monday, August 31, 2026

18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण जारी

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया गया है। 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। शुक्रवार को सिंह कालोनी स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में टीकाकरण कैम्प का विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए विशेष कदम उठा रही है।

टीका लगवाने पहुंचे लोगों को आश्वस्त करते हुए ठुकराल ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। कोविड का टीका सुरक्षित होने के साथ साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला भी है। इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास हर व्यक्ति को करना चाहिए। ठुकराल ने कहा कि देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई को अब तक मजबूती से लड़ रहा है। आगे भी इस लड़ाई को एकजुट होकर लड़ना होगा तभी देश कोरोना से निजात पायेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा अनिल चौहान, एएनएम दीपा जोशी, विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर, पार्षद सुशील चौहान,अनिल तनेजा, विपिन शर्मा, आनंद शर्मा आदि मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »