Monday, August 31, 2026

300 लोगो के भोजन की व्यवस्था कर रहे है 5 दोस्त

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। महामारी के दौर में जान बचाने और स्वस्थ रहने के साथ लोगो के सामने रोजी और रोटी की समस्या का समाधान एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में रुद्रपुर शहर के 5 दोस्तों ने रोजाना 300 लोगो को भोजन कराने का जिम्मा उठाया है।

स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले कलश, मनन, दिव्यांशु, वैभव और चक्षु अपने जेब खर्च के पैसे से जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करा रहे है। इनका मानना है कि ये कार्य किसी संस्था के लिए नही बल्कि मानवता वश किया जा रहा है। अपनी कार द्वारा सड़कों पर दुकान लगाने वालों के साथ ठेला लगाने वालों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। इस कार्य मे युवाओं को उनके परिवार का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।

Read more

Local News

Translate »