Monday, August 31, 2026

एडीआर सेंटर पर हुआ टीकाकरण, जिसका शुभारंभ सिविल जज प्रवर खण्ड ने किया

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ज़िला बार एसोसिएशन उधम सिंह नगर के तत्वावधान में जिला जजी परिसर स्थित एडीआर सेंटर में  कोरोना वैकिसनेशन शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन सिविल जज प्रवर खण्ड/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अविनाश श्रीवास्तव, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे व महासचिव शिव कुंवर सिंह द्वारा किया गया। कैम्प में वैक्सीनेशन के लिए लोगों में अपार उत्साह देखा गया। प्रातः 10 बजे से पहले ही लोग लाइनों में आकर खड़े हो गए हैं। उनके आधार कार्ड से उनका पंजीकरण कराने के बाद एक पर्ची दी गयी।जिसे देखने के बाद एक स्वास्थ्यकर्मी द्वारा उक्त व्यक्ति को कमरे में भेजा गया। जहाँ जिला चिकित्सालय की वरिष्ठ एएनएम दीपा जोशी द्वारा कोरोना का टीका लगाया गया। साथ ही विभाग द्वारा प्रदत्त दवा भी दी गई । न्यायाधीश अविनाश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि इस वैक्सीनशन कैम्प में 700 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगायी जाएगी।

Read more

Local News

Translate »