Monday, August 31, 2026

पुलवामा अटैक मे शहीद हुए एक जवान पर बन रही लघु फ़िल्म

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पुलवामा अटैक पर रॉयल एंटरटेनमेंट टीएलवी फिल्म्स के बैनर तले एक शार्ट फिल्म 14 फरवरी का निर्माण किया जा रहा है। जिसके निर्देशक दीपक गौतम वह चंदन गौतम है।

यह फिलम्स 14 फरवरी 2019 को आर्मी पर हुए अटैक में शहीद हुए सेना के जवान कुलविंदर पर आधारित है। इसमें मुख्य भूमिका में दीपक गौतम, एनी गौतम, चंदन गौतम, देव बघेल, सत्येंद्र बघेल, विनीता सिंह बघेल और नारायण साह है। इस शार्ट फिल्म की शूटिंग दिनेशपुर व अमृतपुर में फिल्माई गयी है। यह शॉर्ट फिल्म बहुत जल्द जनता के बीच मे ओटीपी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। बता दे कि निर्देशक दीपक गौतम व चंदन गौतम की इससे पहले दो शार्ट फिल्में भी रिलीज़ हो चुकी है।

 

Read more

Local News

Translate »