Monday, August 31, 2026

पंत विवि के अंकित ने जंपिंग जैक में विश्व कीर्तिमान को करी दावेदारी

Share

भोंपूराम खबरी, पंतनगर। महुआखेड़ा पैगा काशीपुर के किसान विनोद कुमार व किरन देवी के होनहार पुत्र व पंतनगर विवि के वेटनरी कालेज में वीबीएससी एंड एच के द्वितीय वर्ष के छात्र अंकित कुमार ने जंपिंग जैक में गिनीज विश्व रिकार्ड के लिए अपनी दावेदारी पेश की। अंकित ने यह रिकार्ड एक मिनट में स्थापित किया था। विवि के आईडीपी नाहेप विवि सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंकित कुमार ने एक मिनट में 129 जंपिंग जैक लगाकर नेपाल के रिशिवर परियार के 123 जंपिंग जैक के रिकार्ड को तोड़ा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिष्ठाता कृषि डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने अंकित के इस प्रयास की सराहना करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अंकित के सलाहकार डॉ. एके उपाध्याय, डा. एसके शुक्ला, डॉ डी कुमार, डॉ पीके सिंह, डॉ सीमा अग्रवाल तथा डॉ अमन काम्बोज मौजूद रहे। रेफरी के तौर में नवनीत कुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई। अंकित कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों, शिक्षकों तथा दोस्तों को दिया हैं।

 

Read more

Local News

Translate »