
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।प्रातः काल रेलवे की पटरी पर टहल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई ।उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।जानकारी के मुताबिक ग्राम मजरा गुमानी नंदपुर निवासी 40 वर्षीय हट्टी सिंह पुत्र सुखा सिंह प्रातः काल गूलरभोज की रेलवे पटरी पर टहल रहा था कि अचानक वहां ट्रेन आ गई। जिसकी भनक उसे नहीं लग पाई ,जिसके चलते वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




