Monday, August 31, 2026

मुकदमा वापस लेने की धमकी, फिर दर्ज हुआ एक दर्जन पर मुकदमा

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।लगभग एक दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर एक महिला से पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है ।दर्ज रिपोर्ट में कैनाल कॉलोनी दूधिया नगर निवासी भागवती पत्नी मनोज कश्यप ने बताया कि गत दिवस कपिल, शिवम ,अमर ,राजा ,विवेक यादव, परमानंद यादव ,गोपाल, संजय व दो अन्य लोग उसके घर में घुसे ओर वह पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगे जब उसने एतराज जताया तो वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उक्त सभी एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Read more

Local News

Translate »