Monday, August 31, 2026

जयंती पर बाबा साहब अम्बेडकर का भावपूर्ण स्मरण

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार एवं कुर्मी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया

यहाँ केपी गंगवार ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर संविधान निर्माता भारत के प्रथम कानून मंत्री और दबे कुचले समाज को संविधान में बराबर का स्थान देने वाले ऐसे महापुरुष हैं जिनके पद चिन्हों पर चलकर आज पूरा भारत वर्ष उन्नति के पथ पर अग्रसर है। सभी को बाबा साहब के बताये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान अवतार सिंह बिष्ट, गोपाल भारती, गोपाल सिंह गौतम, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

वहीं, उत्तर प्रदेश लोकतन्त्र सेनानी संघ के महासचिव एडवोकेट सुभाष छाबड़ा ने बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज का भारत उनके सपनों का भारत नहीं है। बल्कि देश के सभी राजनीतिक दल उनके नाम का उपयोग करके संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं तथा उनके नाम का उपयोग अपने सियासी मंसूबों को पूरा करने के लिये करते हैं। बाबासाहब ने आज़ादी के बाद दस वर्ष के आरक्षण का प्रावधान किया था लेकिन राजनीतिक दल वोट के लिये आये दिन आरक्षण से समाज को विभाजित कर रहें हैं। कहा कि देश के सभी राजनीतिक दल देश को बाबा साहब के दिखाए रास्ते की तरफ ले जाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, कोषाध्यक्ष कमल चिलाना, गुरबाज सिंह नारंग, सुरेन्द्र नरूला, मोहम्मद मेराज तथा सुरेन्द्र गिरधर ने भी अपने विचार व्यक्त कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Read more

Local News

Translate »