Monday, August 31, 2026

पूर्व पालिकाध्यक्ष शर्मा की 100 दिन के पैदल यात्रा का आगाज 

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा अंबेडकर जयंती के अवसर पर सौ दिनों की पैदल यात्रा शुरू करने जा रही हैं।

शर्मा ने बताया कि डॉ आंबेडकर की जयंती पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करने का निर्णय लिया है। “100 दिन 100 गांव और बस्ती प्रतिदिन 100 लोगों से मुलाकात” नाम से यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि यह पदयात्रा 100 किलोमीटर की रहेगी और इसके प्रतिदिन एक बस्ती में पहुंचकर वहां ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट की जाएगी। यहाँ जन समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 100 दिन तक यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा इस दौरान वह जगह जगह चौपाल लगाएंगी और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करेंगी और उनके सुख-दुख साझा करेंगी।

Read more

Local News

Translate »