Wednesday, October 28, 2026

डंपर व कैंटर की भिड़ंत, कैंटर चालक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिला स्थित दिनेशपुर में कैंटर व डंपर की भिड़ंत हुई है। जिसमें कैंटर चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें 22 वर्षीय सानू अंसारी वाहन चालक है। जो दिनेशपुर रोड की ओर से आ रहा था। वहीं रास्ते मे कैंटर व डंपर की भिड़ंत हो गई, जिसमें सानू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सानू को मृत घोषित कर दिया। सानू 7 भाई बहन हैं, जिसमें वह सबसे छोटा भाई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.