Monday, August 31, 2026

ट्यूशन फीस वसूली एवं बढ़ोत्तरी के खिलाफ अभिभावकों ने दिया मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना

Share

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर दर्जनों अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर दोहरा रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया है।

दर्जनों अभिभावक मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और वहां मुख्य गेट के पास धरने पर बैठ गये। इस दौरान अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। अभिभावकों ने कहा कि उनकी मांगो में कई वर्षो से रुद्रपुर में जमे खण्ड शिक्षा अधिकारी मातादीन गौतम का जिले से बाहर ट्रांसफर किया जाना और जिलाधिकारी द्वारा लगभग 6 माह पूर्व ट्यूशन फीस के संबंध में गठित की गई जांच समिति के आधार पर ट्यूशन फीस का निर्धारण किया जाना शामिल है। साथ ही अभिभावकों द्वारा प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस बुक पर विगत कई वर्षो से शुल्क का विवरण अलग-अलग मद में न लिखे जाने पर भी सवाल उठाया गया। प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों द्वारा ट्यूशन के नाम पर मनमानी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने की कार्यवाही करने की भी मांग की। धरना प्रदर्शन् करने वालो में किरन विर्क, भूपेन्द्र चैधरी, राजेश ग्रोवर, हरीश खानवानी, हरविंदर सिंह चुघ, विजय बाजपेई, जोगेन्द्र सिंह आदि शामिल थे। वही मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने कहा कि अभिभावको ने अभी उनके समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया है। अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read more

Local News

Translate »