Monday, August 31, 2026

वेल्डिग की चिंगारी ने हल्द्वानी कोतवाली का बढ़ाया तापमान

Share

भोंपूराम खबरी, हल्द्वानी।

कोतवाली परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कोतवाली परिसर में खड़ी गाड़ियां से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते गाड़ियों ने आग पकड़ ली। वही आग बुझाने के चक्कर में दो मजदूर भी झुलस गये।
सोमवार को कोतवाली परिसर में महिला सेल कार्यालय पर वेल्डिग का कार्य चल रहा था। तभी उसकी चिंगारी जमीन पर पड़े सूखे पत्तो के ढेर पर जा गिरी। जिससे वहां आग लग गई और उसके बाद आग ने पास में खड़ी दो गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। सभी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वही सूचना पर पहंुची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इस दौरान आग बुझाने के चक्कर में वेल्डिग का कार्य कर रहे दो मजदूर भी मामूली रूप से झुलस गये।

Read more

Local News

Translate »