Monday, August 31, 2026

नजूल मुद्दे पर मिले मालिकाना हक : गंगवार

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी देवी मंदिर के पास भाईचारा एकता मंच की महिला मोर्चा की जिला सचिव शीला चौधरी के आवास पर संगठन की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में नजूल भूमि पर काबिज लोगों को मालिकाना हक दिलाए जाने को लेकर संगठन द्वारा रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा की नजूल व दानपात्र की भूमि पर मालिकाना हक हर वंचित का अधिकार है। इसके लिए अब संगठन हर स्तर से आन्दोलन की तैयारी कर चुका है। शीघ्र ही संगठन नजूल व दानपात्र के मामले को लेकर रणनीति के अनुसार एक बड़ा आंदोलन करेगा। सरकार को विभिन्न माध्यम से चेताया जायेगा कि गरीब परिवारों के हक में शीघ्र ही नजूल नीति को लेकर कुछ ठोस निर्णय लिया जाए। बैठक में संगठन के संस्थापक सौरभ गंगवार को नजूल मुद्दे को लेकर रणनीति बनाने के लिए टीम गठन की जिम्मेदारी दी गई। जिला अध्यक्ष सुमन पंत को महिला मोर्चा से एक टीम बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान शीला चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने भाईचारा एकता मंच की सदस्यता भी ग्रहण की। बैठक में पूजा रानी, बलविंदर कौर, प्रेमवती,सोनी, मुमताज, बलविंदर, हसीना, चांदनी, कौशल्या देवी, अफरोज,निखत, पूनम, गीता, सरस्वती देवी आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

Read more

Local News

Translate »