Monday, August 31, 2026

कविता वेलफेयर सोसाइटी ने होली मिलन का किया आयोजन

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। शहर के पहाड़गंज कालोनी स्थित कविता वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगढ में होली मिलन का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाते हुए सबके उज्जवल भविष्य की कामना की। आयोजन में महिलाओं के साथ बच्चों ने भी भाग लिया और होली का जमकर लुत्फ़ उठाया।

होली मिलन में महिला होल्यारों के साथ बच्चों ने भी आनंद उठाते हुए होली के गीत गाए। महिलाओं और बच्चों ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। यहाँ महिलाओं ने नाटक प्रस्तुत कर बुराइयों पर कटाक्ष किया तो बच्चों ने राधा-कृष्ण का वेश धरकर नृत्य की प्रस्तुति दी। संस्था की अध्यक्ष कविता आर्या व उपाध्यक्ष गोल्डी शर्मा की तरफ से सभी लोगो को शरबत, फल, पापड़ आदि प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। कार्यक्रम में खाष्टि देवी, निकिता, शिवानी, निधि, संजू, अन्नू सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

Read more

Local News

Translate »