Monday, August 31, 2026

पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान

Share

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। शहर में बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए  स्थानीय पुलिस ने किरायदारों का सत्यापन अभियान चलाया। शहर में स्थापित सिडकुल की वजह से दूसरे राज्यों के लोग यहां किराये पर रहकर नौकरी कर रहे है। वहीं सिडकुल की स्थापना से आपराधिक वारदातों में भी इजाफा हुआ है। बाहरी राज्यों के लोग यहां अपराध कर आसानी से वापस भाग जाते है। तो वहीं यहां के अपराधी में वारदात को अंजाम देकर बचने के लिए दूसरे राज्य निकल जाते है। किराये पर कमरा देने से पूर्व मकान मालिक इनका पुलिस सत्यापन नहीं कराते है। जिसका यह अपराधी फायदा उठाते है। इसी के दृष्टिगत कोतवाली और थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने अपने अपने क्षेत्रों में किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया। जिसमे किरायेदारों के सत्यापन संबंधित कागजातों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने लगभग 30 से अधिक चालान किये। जिसमें नगद चालान भी शामिल है। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि क्षेत्र में किरायेदारो का सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Read more

Local News

Translate »