Monday, August 31, 2026

महिलाओं के लिए निराशाजनक है बजट : शर्मा 

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने प्रदेश सरकार के बजट को निराशाजनक बताया है। शर्मा ने कहा कि सरकार ने पेट्रोलियम और खाद्य पदार्थों के टैक्स में कोई रियायत नहीं दी है। जिससे खास तौर पर महिलाओं को घोर निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों व्यापारियों और बेरोजगारों के लिए नए बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं रखा गया है। यही नहीं महँगाई, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों के दामों को रोकने के साथ-साथ पलायन रोकने और शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई विशेष प्रावधान बजट में नहीं रखे गए हैं। शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रभावित परिवारों को मदद का भी बजट में कोई प्रावधान नहीं रखा गया है जबकि ऐसे परिवारों के बच्चों की फीस माफ होनी चाहिए थी और बिजली पानी के बिल भी माफ होने चाहिए थे

 

Read more

Local News

Translate »