Monday, August 31, 2026

पंतनगर किसान मेला का आयोजन 22 से 25 मार्च तक

Share

भोंपूराम खबरी,पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय का 109वां अखिल भारतीय किसान मेला 22 से 25 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। कोविड-19 के चलते इस बार किसान मेला में आंशिक बदलाव किया जाएगा। मेले का उद्घाटन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति डा. तेज प्रताप ने बताया कि कोविड-19 के चलते किसान मेला में आंशिक बदलाव किया जाएगा। मेला अन्य वर्षों से इस वर्ष थोड़ा भिन्न रहेगा। बताया कि कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए इस मेले में किसानों के ठहरने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। साथ ही किसान एवं अन्य परिसरवासियों को इस बार मेले में खान-पान एवं अन्य मनोरंजन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। बताया कि इसके अलावा किसानों को बीज, कृषि यंत्र एवं फर्टीलाइजर आदि के स्टालों का भ्रमण एवं क्रय करने की व्यवस्था अन्य मेलों की तरह ही होगी और विश्वविद्यालय के शोध इकाई का भ्रमण भी कराने का प्रावधान रहेगा।

निदेशक प्रसार शिक्षा, डा. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि किसानों को खरीफ फसलों के सभी उन्नत बीज, सब्जियां, फल-फूल एवं संकर बछियों की नीलामी के सभी स्टाल बिक्री हेतु लगाये जायेंगे। बताया कि किसान मेला प्रतिदिन प्रातः 9ः00 से सायं 5ः00 बजे तक रहेगा।

Read more

Local News

Translate »