Monday, August 31, 2026

महापंचायत को सफल बनाने के लिए दिनेशपुर से पहुंचे कांग्रेसी

Share

भोंपूराम खबरी, दिनेशपुर। रुद्रपुर में आयोजित किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए दिनेशपुर क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुमाऊ मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार व नगर अध्यक्ष सुभासिन्धु सरकार के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता किसान महापंचायत कृषि कानून के विरोध में रुद्रपुर पहुंचे। कार्यक्रम में किशोर कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू काले कृषि कानून के खिलाफ देश का प्रत्येक अन्नदाता इसके विरोध में सड़कों पर उतर चुका है। जिसका परिणाम आने वाले समय में भाजपा के लिए घातक सिद्ध होगा। वही नगर अध्यक्ष सुभासिन्धु सरकार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र देश का विकास कर सकती है, अन्य कोई पार्टी नहीं। वही किशोर कुमार के साथ दर्जनों ट्रैक्टर टोलियां शामिल रहे। इस मौके पर इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, डॉ जे एन सरकार, डॉ कुलवंत सिंह, पीसीसी सदस्य तारक बछड़ा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार, नगर अध्यक्ष सुभासेन्दू सरकार, प्रदेश नगर अध्यक्ष जगन्नाथ सरकार, ब्लॉक अध्यक्ष रेखा रावत, गूलरभोज नगर अध्यक्ष नजमा बेगम, लक्ष्मी रॉय, रेखा देउपा, नारायण हालदार, वीरेंद्र मंडल, कुलवंत सिंह, गगन सिंह, नरेंद्र बिष्ट, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विजय सिंह, मंगल सिंह आदि मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »