Monday, August 31, 2026

मेयर ने अपना जन्मदिन सादगी से मनाया

Share

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके समर्थको ने हवन यज्ञ किया और केक काटा। साथ ही मेयर रामपाल सिंह के दीर्घायु होने की कामना की गई।
बता दें चमोली में आई आपदा के चलते इस बार मेयर ने अपने जन्म दिन को सादगी से मनाने का निर्णय लिया था। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अपने सभी शुभचिंतकों से जन्म दिन पर फ्लैक्स, पोस्टर, बैनर इत्यादि न लगाने की अपील की थी।
मेयर रामपाल सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर परिवार के साथ प्राचीन अटरिया देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की और ईमानदारी से समाजसेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उनके समर्थको ने हवन यज्ञ किया। वही नगर निगम पार्षदों की ओर से आनंदम गार्डन में मेयर रामपाल सिंह के जन्म दिन पर कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा।  मेयर को जन्म दिन की बधाई देने वालों में विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, भारत भूषण चुघ, विकास शर्मा, बल्देव छाबड़ा, प्रमोद शर्मा, बिट्टू शर्मा, सुशील चैहान, अम्बर सिंह, विनय विश्वास, भुवन गुप्ता, शैलेन्द्र रावत, रजनी रावत आदि शामिल थे।

Read more

Local News

Translate »