Monday, August 31, 2026

महापंचायत में हजारों लोगों ने छका लंगर

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  किसानों की महापंचायत में मुख्य किसान नेताओं के अलावा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से भी हजारों की संख्या में किसान पहुंचे थे। जिसको लेकर आज सुबह से ही महापंचायत स्थल पर सेवादारों ने लंगर बनाना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे लोगों की भीड़ बढ़ती गयी ,लंगर भी प्रारंभ कर दिया गया। महापंचायत में आए हजारों लोगों ने लंगर छका।इस दौरान गर्मी से राहत देने के लिए गन्ने का रस भी लोगों को दिया गया। किसानों ने तीन ट्राली गन्ना सिर्फ इसी कार्य के लिए रखा था। इसके अलावा महापंचायत में लगभग दो सौ से ज्यादा में वारंटियर नियुक्त किए गए थे ,जो व्यवस्थाएं बनाने पर लगे थे। यह वारंटियर हजारों की संख्या में आए महिलाओं व पुरुषों को पानी की बोतल उपलब्ध करा रहे थे ,ऐसे में जब तक महापंचायत चलती रही, लंगर और पानी का सिलसिला भी अनवरत चलता रहा।

Read more

Local News

Translate »