Monday, August 31, 2026

व्यापारियों ने जीएसटी नियमों की खामियों के चलते किया प्रदर्शन

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  जीएसटी नियमों में तमाम ख़ामियों का आरोप लगाते हुए उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने शुक्रवार को गाँधी पार्क में प्रदर्शन किया। महात्मा गाँधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना दिया और अपनी मांगों के समाधान के लिए लम्बे संघर्ष का ऐलान किया। साथ ही केन्द्रीय वित्त मंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रेषित किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी व नगराध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में गाँधी पार्क में एकत्र हुए व्यापारियों का कहना था कि जीएसटी प्रणाली में कई बार संशोधन किये जाने से उसमे विसंगति आ गयी है। कहा कि टैक्स की दर शून्य से पांच प्रतिशत अथवा 18 प्रतिशत ही होनी चाहिए। जीएसटी रिटर्न में अंतर्राज्यीय बिक्री मांगी जानी बंद हो। सेक्शन 206 का प्रावधान समाप्त किया जाए। बैंकों से दो लाख से अधिक की निकासी करने पर टीडीएस काटे जाना बंद हो।  रिवाइज्ड रिटर्न का प्रावधान करते हुए जीएसटी में सजा का प्रावधान समाप्त होना चाहिए। सीमित क्षेत्र में बिकने वाले ब्रांड, तिलहन, तेल और मसाले जीएसटी की श्रेणी में लाये जाएँ। व्यापारियों ने कहा कि समस्याओं का समाधान बातचीत से होता है ऐसे में सरकार को व्यापारी प्रतिनिधियों से वाता करते हुए इन परेशानियों का हल निकालना चाहिए।
इन सभी मांगों का ज्ञापन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को प्रेषित किया। इस दौरान धरना देने वालों संगठन के जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, कोषाध्यक्ष विनीत जैन, सुनील ठुकराल, निशांत ढल्ला, हरीश अरोरा, विजय फुटेला, राजेश कामरा, ओंकार सिंह ढिल्लों, राजू सीकरी, पंकज सुखीजा, सोनू कुमार, विजय छाबड़ा आदि तमाम व्यापारी शामिल थे।

Read more

Local News

Translate »