Monday, August 31, 2026

84 घंटा मंदिर में हुए श्रीमद भगवत कथा का पाठ 

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्षा और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा शुक्रवार को 84  घंटा शिव मंदिर रम्पुरा पहुंची जहां उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिभाग किया। यहां शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने भगवत पुराण की पूजा की और कथावाचक पंडित राजवीर शास्त्री का अभिषेक व माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में श्रीमती शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्रा से ही हमारे जीवन में आए सभी कष्ट अपने आप ही दूर हो जाते हैं। श्रीमती शर्मा ने कहा कि यह कथा कष्ट विनाशक है और मोक्षदायिनी भी है।यहाँ आयोजक चंद्रपाल कोली, परशुराम कोली,  मोर कली, बनारसी दास, सियाराम, सरला, राम श्री, कुसुम, सुनीता, रामप्यारी, प्रेमवती, कंचन, रामवती, हरीश दिवाकर सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Read more

Local News

Translate »