Monday, August 31, 2026

कोविड के उन्मूलन को टीकाकरण जारी 

Share

भौंपूराम खबरी , रुद्रपुर। नगर निगम सभागार में कोविड वैक्सीन लगाने का अभियान निरंतर जारी है। पिछले 4 दिनों में सैकड़ों नगर निगम से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी कोविड की वैक्सीन लगवा चुके हैं। उनका मानना है कि कॉविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे कोई भी नुकसान नहीं है। नगर निगम सभागार में 4 दिन पूर्व कोविड वैक्सीन लगाने का अभियान प्रारंभ हुआ था। यहाँ कोवोद ड्यूटी पर तैनात डॉ रेखा रानी ने बताया कि पहले दिन और दूसरे दिन पचास-पचास लोगों को उससे अगले दिन 110 लोगों को और शुक्रवार को लगभग 30 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गयी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मी, पर्यावरण कर्मी, विद्युत विभाग से जुड़े कर्मी, निर्माण विभाग से जुड़े कर्मी, टैक्स विभाग से जुड़े कर्मी और समस्त अधिकारी इस अभियान में शामिल हैं जिन्हें कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में रेनू बाला, बसंती ,ज्योति मेहरा ,मंजू रसीला और सुकुमार शामिल थे।

Read more

Local News

Translate »