Monday, August 31, 2026

काग्रेसी नेत्री कपूर पहुची किसानों का समर्थन करने , गाॅजीपुर बाॅर्डर

Share

भौंपूराम खबरी, गदरपुर। कृषि कानूनों को वापस लेने के लिये काग्रेसी नेत्री रीना कपूर ने गाॅजीपुर बाॅर्डर पहुॅचकर किसानों का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की चिन्ता नही हैं, जिसके कारण अन्नदाता आज अपने परिवारों को छोड़कर कड़कडाती ठंड में बाॅर्डर पर बैठकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहा हैं। वही कपूर ने कहा कि किसानों के समर्थन में काग्रेस पार्टी हमेशा उनके साथ हैं। किसानों के समर्थन में पार्टी हमेशा अन्नदाताओं के साथ खड़ी रही हैं व आगे भी खड़ी रहेगी।

Read more

Local News

Translate »