Saturday, September 5, 2026

बेकाबू डम्पर ने हरिद्वार से जल ले जा रहे कांवड़ियों को रौंदा, 6 की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहा कावड़ियों का जत्था बेकाबू डंपर की चपेट में आ गया जिसमें 6 कांवड़ यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है। हाथरस में एक बेकाबू डंपर ने कांवड़ियों को कुचल दिया। इस हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसे में घायल एक कांवड़िए को आगरा रेफर किया गया है। ये सभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे। इस हादसे में मरने वाले कांवड़ियों की पुलिस ने पहचान कर ली है।पुलिस के अनुसार कुल 7 कावंड़िए इस दुर्घटना की चपेट में आए थे। जिनमें 5 भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल एक का इलाज चल रहा है। ​​​​​​डीएम रमेश रंजन ने सभी मृतक कांवड़ियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।22 लोग एक साथ लेकर जा रहे थे जल

आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, रात 2 बजे श्रद्धालुओं को एक डंपर ने रौंद दिया। जिसमें 6 की मौत हो गई है। एक भक्त घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कांवड़ियों को रौंदने के बाद डंपर मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस डंपर ड्राइवर की तलाश में जुटी है। 42 लोगों का जत्था एक साथ जल लेकर जा रहा था।इधर, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में सड़क हादसे में हुई 6 कांवड़ियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना के बाद फरार डंपर मालिक को हाथरस पुलिस ने ट्रेस किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.