Monday, August 31, 2026

2022 विस चुनाव में विजय के संकल्प के साथ मना बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन 

Share

रुद्रपुर।  बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो मायावती का 65वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जुटने और पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
स्थानीय अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले केक काटकर पार्टी अध्यक्ष मायावती की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद यहाँ आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि बसपा ही एकमात्र पार्टी है जो बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के बताये मार्ग पर चलती है। पार्टी के धर्म-जाति सम्प्रदाय की राजनेति से हटकर सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की धारणा पर हमेशा काम किया है। उन्होंने कहा कि मायावती ने चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहते हुए सूबे का सर्वांगीण विकास किया। यही नहीं उधम सिंह नगर जिले की स्थापना भी उन्होंने ही की। राज्य सरकार को कोसते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में फेल साबित हुई है। रोजगार, शिक्षा , स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं से भी जनता महरूम है। गरीबों और असहायों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। दलित समाज का सबसे अधिक उत्पीडन त्रिवेन्द्र सरकार ने किया है। यही नहीं केंद्र में नरेन्द्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी ने देश को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सूबे के चौतरफ़ा विकास के लिए उत्तराखंड में \बसपा की सरकार बननी जरुरी है।

Read more

Local News

Translate »