Monday, August 31, 2026

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया स्मृति चिहन

Share

रूद्रपुर। नगर निगम सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चंद्र गुप्ता, मेयर रामपाल सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान ने स्मृति चिन्ह देकर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही आज पार्टी इतने बड़े मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि जाति धर्म और स्व सहित से बढ़कर पार्टी के लिए सबसे पहले देश हित है। पार्टी का हर कार्यकर्ता राष्ट्र हित की सोच रखता है। यही पार्टी की सफलता का मुख्य कारण है। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक साधारण से कार्यकर्ता को भी उच्च शिखर तक पहुंचाती है इसका जीता जागता उदाहरण वह खुद है। उन्होंने कहा कि भाजपा में वंशवाद और परिवार वाद की परम्परा नहीं। जिस भी कार्यकर्ता के अंदर योग्यता है तो निश्चित ही वह पार्टी को उंचाईयों तक ले जा सकता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जी जान से जुटने का आहवान किया। इस दौरान  चन्द्रसेन कोली, शालिनी बोरा, अनिता बरेठा, गिरीश राठौर,  ममता राठौर, धर्म सिंह कोली, धीरेन्द्र मिश्रा,  श्वेता मिश्रा, महावीर कश्यप, गीता भारद्वाज,  तरूण तेजपाल, संदीप वाल्मीकि,  भूप राम लोधी, राजेश यादव, तौसीम खान आदि थे।

Read more

Local News

Translate »