Friday, November 27, 2026

डिवाइडर से टकराई स्कूटी, उछलकर दो युवक गहरी खाई में गिरे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रप्रयाग से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर दो स्कूटी सवार युवक की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक उछलकर गहरी खाई में जा गिरे।

 

रुद्रप्रयाग में दो स्कूटी स्वार युवकों की गाड़ी डिवाइडर से टकराई

दरअसल ये मामला जिले के ग्राम कुमड़ी के पास का है। यहां बीते दिन गुरुवार रात करीब 9 बजे दो युवको की स्कूटी डिवाइडर से टकराई। टक्कर तेज थी जिसकी वजह से दोनों गरही खाई में उछलकर गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस, तिलवाड़ा चौकी पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं।

 

खाई में गिरे दोनों युवक

 

टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला। घायलों का रुद्रप्रयाग अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी पहचान विनोद लाल और संतोष लाल के रूप में हुई है। दोनों ही ग्राम कुमड़ी रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.