Saturday, November 21, 2026

होली चाइल्ड स्कूल में भव्य ‘करियर कार्निवल’ का सफल आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। होली चाइल्ड स्कूल प्रांगण में आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को एक भव्य ‘करियर कार्निवल’ (Career Carnival) का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन बच्चों को एक उज्ज्वल, आत्मविश्वासी और सफल भविष्य की ओर मार्गदर्शन देने के लिए विद्यालय का एक विशेष प्रयास है, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसरों और आधुनिक व्यावसायिक क्षेत्रों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से माननीय सदस्य विधान परिषद (MLC) श्री हरि सिंह ढिल्लों उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को विभिन्न देशों की शिक्षा प्रणालियों (Education Systems) और वहां उपलब्ध वैश्विक अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र के बच्चों को इतना बड़ा और ज्ञानवर्धक मंच प्रदान करने के लिए होली चाइल्ड स्कूल के प्रबंधन और प्रधानाचार्य के प्रयासों की जमकर सराहना की।

 

इस करियर कार्निवल में देश भर के 30 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। इन विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों और करियर काउंसलिंग विशेषज्ञों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स पर विद्यार्थियों को विभिन्न स्नातक (अंडरग्रेजुएट) पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रियाओं, करियर की संभावनाओं और छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) के अवसरों को जानने और समझने का सुनहरा मौका मिला।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला, जिसमें रामपुर, बिलासपुर, गदरपुर, किच्छा और रुद्रपुर के 28 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा एवं प्रधानाचार्य श्री मिंटू दुबे ने मुख्य अतिथि माननीय श्री हरि सिंह ढिल्लों, सभी आगंतुक विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को एक उज्ज्वल, आत्मविश्वासी और सफल भविष्य की ओर ले जाने के लिए विद्यालय भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजन करता रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.