Thursday, November 19, 2026

आर. ए. एन. पब्लिक स्कूल में ‘उदभव’-ROOTS TO WINGS 2026’ ने बिखेरी प्रतिभा और संस्कृति की भव्य छटा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आर. ए. एन. पब्लिक स्कूल की डिबडिबा शाखा में 19 नवंबर 2026 को स्थापना दिवस समारोह ‘उद्भव – ROOTS TO WINGS 2026’ बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अतिथि श्री बलदेव सिंह औलख जी , डॉ.शिवेन कश्यप जी , विशिष्ट अतिथि श्री शिव अरोड़ा जी, श्री विकास शर्मा जी एवं श्री भारत भूषण चुग जी, विंग कमांडर श्री एच. के. राय जी, प्रबंधक महोदय श्री मोहित राय जी , निर्देशिका महोदया श्रीमती निधि राय ,श्रीमती मधुराय ‘प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती ममता बिष्ट (डिबडिबा ), श्रीमती बीनू यादव (प्रधानाचार्या भूरारानी ) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।इसके पश्चात स्वागत गीत ‘स्वरांजलि’, स्वागत संबोधन तथा गणेश वंदना ‘विघ्नेश्वर आराधना’ प्रस्तुत की गई। विद्यालय की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा को दर्शाती ‘उद्भव यात्रा’ के माध्यम से विद्यालय की गौरवशाली यात्रा को प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘नृत्य संगम’ फ्यूजन डांस, ‘सत्य, निष्ठा, करुणा, धर्म एवं साहस – रूट्स टू विंग्स’ नामक भव्य नाट्य प्रस्तुति ने सबको भाव विभोर कर दिया । ‘वाद्य वृंद सुर संगम’ एवं ‘भक्ति में शक्ति’ जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। व्यंग्य नाटिका ‘दरबार-ए-मोबाइल’ ने आधुनिक जीवन में मोबाइल के प्रभाव को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं ‘स्टोन एज टू सिलिकॉन’ नृत्य नाटिका ने मानव सभ्यता की विकास यात्रा को दर्शाया। कार्यक्रम में मार्शल आर्ट्स ,गत्तका, मलखम और योगा की प्रस्तुति ‘शौर्य प्रदर्शन’ ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं कौशल का शानदार परिचय दिया।

आर. ए. एन. पब्लिक स्कूल में ‘उदभव’-ROOTS TO WINGS 2026’ ने बिखेरी प्रतिभा और संस्कृति की भव्य छटा

 

इसके अतिरिक्त सम्मान समारोह में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए आर.ए.एन. डिबडिबा की fj;k tSau को सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 318 वीं रैंक प्राप्त करने तथा जसमीत कौर (UKPSC/PCS 2026)प्रथम रैंक हासिल की इन्हे तथा इनके माता पिता को सम्मानित किया गया।

आर. ए. एन. पब्लिक स्कूल में ‘उदभव’-ROOTS TO WINGS 2026’ ने बिखेरी प्रतिभा और संस्कृति की भव्य छटा

मुख्य अतिथि श्री बलदेव सिंह औलख जी एवं डॉ. शिवेन कश्यप जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि —भव्य और अनुशासित आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन और समस्त शिक्षक बधाई के पात्र हैं। आपने बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को तराश कर उन्हें उड़ान भरने के लिए एक सुंदर आकाश दिया है।”

विशिष्ट अतिथि शिव अरोरा जी,विकास शर्मा जी तथा श्री भारत भूषण चुग जी ने कहा कि आर .ए. एन. शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनमें नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का बीजारोपण करने के लिए भी पूर्णतः समर्पित है। उनका उद्देश्य केवल शिक्षित पीढ़ी का निर्माण करना ही नहीं, बल्कि संस्कारवान, चरित्रवान और जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण करना भी है, और आर. ए. एन. यह कार्य बखूबी कर रहा है ।

इस अवसर पर सुरेश कोली जी,संजय ठुकराल जी ,रवि सिडाना जी , अजय चड्डा जी ,चावला जी, अमित नारंग जी, अमित सिंघल जी तथा उनके माता-पिता आदि ने कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ायाI

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती बीनू यादव ने समस्त अतिथियों अभिभावकों तथा बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.