Thursday, November 19, 2026

ग्रामीण जनसंवाद के तीसरे दिन विधायक बेहड़ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर महिलाओं में दिखा भारी रोष ,धाधा फार्म में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर से अधिक बिजली बिल आने की शिकायत उठाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा।  ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम के तीसरे दिन विधायक तिलक राज बेहड़ ने ग्राम बखपुर,धाधा फार्म शंकर फार्म क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने शंकर फार्म नई बस्ती में मंदिर की चोटी के निर्माण कार्य, जिसकी लागत ₹2 लाख 30 हजार है, का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ग्राम शंकर फार्म में मंदिर के समीप ₹3 लाख की विधायक निधि से निर्मित टीन शेड का भी लोकार्पण कर उसे ग्रामीणों को समर्पित किया।

ग्राम धाधा फार्म में आयोजित जनसंवाद के दौरान स्मार्ट मीटर का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। गांव की महिलाओं ने विधायक तिलक राज बेहड़ के समक्ष स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक बिजली बिल आने की शिकायत की। महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण उनके बिजली के बिल काफी बढ़कर आ रहे हैं, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष देखने को मिला।

इस पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध पहले भी किया था, लेकिन उस समय उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। आज ग्रामीणों को अधिक बिजली बिलों के रूप में इसकी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं को समझना चाहिए और स्मार्ट मीटर के नाम पर आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डालना चाहिए।

इस अवसर पर विधायक बेहड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकता है। गांवों में सड़क, धार्मिक स्थलों, सामुदायिक सुविधाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि का उपयोग क्षेत्र की जनता की जरूरतों के अनुसार किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक गांव तक विकास कार्यों का लाभ पहुंच सके।

विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनसंवाद का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुनना और विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है।

 

इस दौरान किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा,पूर्व पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,डाक्टर त्रिमल,योगेन्द्र,अफाक खा, तुलसीदेवी, ओमकार, मक़सूद, मनवीर, महंत, राहुल,कासिम,झागन लाल,आमना,शबाना,भूरी, रमेश ,गीता,आनंदी देवी सहित क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.