Thursday, November 19, 2026

गोलीकांड के मामले में बंटी चंद और आकाश यादव को पांच-पांच साल की सजा पूर्व पार्षद राजेश सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने सुनाया फैसला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भदईपुरा के पूर्व पार्षद राजेश सिंह पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के चर्चित मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पाए गए बंटी चंद और आकाश यादव निवासी भदईपुरा, रुद्रपुर हैं।

मामले में पुलिस विवेचना के दौरान आकाश यादव और अजय यादव को आरोपपत्र में शामिल नहीं किया गया था। इसके बावजूद सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सीआरपीसी की धारा 319 के तहत आकाश यादव को तलब कर मुकदमे में अभियोजन का सामना करने का आदेश दिया था। न्यायिक परीक्षण के बाद अदालत ने बंटी चंद और आकाश यादव को दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल की सजा सुनाई।

वहीं, मुकदमे में नामजद अजय यादव की मृत्यु हो जाने के कारण उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही समाप्त कर दी गई थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.