भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जनसेवा की भावना को वार्ड की सीमाओं तक सीमित न रखते हुए पार्षद चिराग कालरा ने किच्छा रोड स्थित श्मशान घाट में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की पहल की। नगर निगम के सहयोग से परिसर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया, वहीं जरूरत के अनुसार नई लाइटें भी लगवाई गईं।

कालरा ने बताया कि श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को अंधेरे के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए यह कार्य कराया गया, ताकि परिसर में पर्याप्त रोशनी रहे और लोगों को परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल अपने वार्ड तक सीमित नहीं होती। समाजहित से जुड़ा प्रत्येक कार्य सामूहिक जिम्मेदारी है और जनसेवा की कोई सीमा नहीं होती।
पार्षद ने इस कार्य में सहयोग के लिए महापौर विकास शर्मा और नगर निगम की पूरी टीम का आभार जताया।





