Thursday, November 5, 2026

वार्ड में सड़क निर्माण के शुभारंभ पर मेयर को घेरा, पार्षद को आमंत्रित न करने पर सचिन मुंजाल ने जताई नाराजगी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 31 स्थित श्याम श्याम एनक्लेव में काली हॉटमिक्स सड़क के निर्माण कार्य के शुभारंभ को लेकर राजनीतिक खींचतान सामने आई है। वार्ड पार्षद पूजा मुंजाल के प्रतिनिधि सचिन मुंजाल ने मेयर विकास शर्मा पर पार्षद की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अपने ही वार्ड में विकास कार्य के शुभारंभ की जानकारी पार्षद को न देना और उन्हें आमंत्रित नहीं करना जनप्रतिनिधि के सम्मान की अनदेखी है।

वार्ड में सड़क निर्माण के शुभारंभ पर मेयर को घेरा, पार्षद को आमंत्रित न करने पर सचिन मुंजाल ने जताई नाराजगी

सचिन मुंजाल ने कहा कि वार्ड का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्षद की भी अपनी जिम्मेदारी और सम्मान है। विकास कार्यों में सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर चलना आपसी समन्वय और सम्मान की परंपरा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के शुभारंभ में पार्षद को शामिल न करना कहीं न कहीं खलता है।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत सम्मान से बढ़कर वार्ड का विकास है। सचिन मुंजाल ने मेयर विकास शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि वार्ड में विकास कार्य निरंतर होते रहने चाहिए, चाहे उन्हें या पार्षद को आमंत्रित किया जाए अथवा नहीं।

उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की प्राथमिकता श्रेय लेना नहीं, बल्कि क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना है। वार्ड नंबर 31 के विकास को ही अपना संकल्प बताते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में विकास कार्यों के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी उचित सम्मान और सहभागिता दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.