भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोतसव दिवस पर गांधी कालोनी स्थित महर्षि वाल्मीकि धर्म समाज कल्याण समिति ने समाजसेवी और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ को पगड़ी पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।
चुघ ने कहा कि भगवान वाल्मीकि महान ऋषि और दार्शनिक थे उन्होंने संस्कृत के महाकाव्य रामायण की रचना की थी। उन्हें आदिकवि की भी संज्ञा दी गई थी। वह भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की परंपराओं के संवाहक है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि के आदर्श और उनके बताए गए रास्तों को आत्मसात कर चलना चाहिए। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि धर्म समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष बंटी राजोरिया, महामंत्री ज्ञानचंद, सुरेंद्र, विनोद ,शिवा, संजीत खैरोलिया ,संजय राठौर, रोहन, विपिन ,सरोज, विशाल आजाद,बबीता, अनीता, पूजा समेत तमाम लोग मौजूद थे।




