Wednesday, October 28, 2026

यहां पुलिस ने जुए के अड्डे पर मारा छापा, 6 गिरफ्तार; ₹3.88 लाख नकद बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर/पंतनगर। ऊधमसिंहनगर जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर विभव सैनी के निर्देशन में पंतनगर कोतवाली, रुद्रपुर कोतवाली और सिडकुल चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ओमेक्स रिवेरा स्थित लेमेडा विला नंबर 39 में छापेमारी की। इस दौरान विला की दूसरी मंजिल पर ताश और पोकर के जरिए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जुए की रकम और पोकर सेट बरामद

पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2026 को की गई छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 88 हजार 100 रुपये नकद, ताश की दो गड्डियां और एक टेक्सास होल्डम पोकर सेट बरामद किया गया। पोकर सेट में विभिन्न रंगों के सिक्के भी शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों में स्थानीय निवासी भी शामिल

पुलिस ने मौके से अमित कुमार (43 वर्ष), अशोक कुमार (50 वर्ष), अपूर्व कुमार (35 वर्ष), अभिषेक कुमार (42 वर्ष), मनवेन्द्र सिंह (34 वर्ष) और विवेक गुप्ता (46 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ आरोपी ओमेक्स रिवेरा के निवासी हैं, जबकि अन्य रुद्रपुर और गदरपुर के रहने वाले हैं।

जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद नकदी और अन्य सामग्री को सीलबंद कर दिया है। पंतनगर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.