Monday, October 26, 2026

यहां मौत बनकर दौड़ा कैंटर! स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बरेली रोड हाईवे पर तेज रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीनपानी फ्लाईओवर पर तीन किशोरों की मौत के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि लालकुआं क्षेत्र में एक और दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के समीप तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। महज तीन दिन के भीतर पांच लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम स्कूटी संख्या यूके04 एएन-5112 पर सवार दो युवक नगला की ओर से लालकुआं आ रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास पहुंची, तभी लालकुआं से रुद्रपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार कैंटर संख्या यूपी25 एफटी-1983 ने स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल में संघर्ष करता रहा।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को तत्काल हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

मृतकों की पहचान चेतन बिष्ट (21 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट, निवासी मानपुर पश्चिम, दौलतपुर, गौलापार, जनपद नैनीताल, तथा दीक्षित बिष्ट (24 वर्ष), पुत्र किशन सिंह, निवासी भवाली के रूप में हुई है। दो युवकों की असमय मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

तीन दिन, दो हादसे और पांच मौतें

बरेली रोड हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे लोगों को झकझोर रहे हैं। गत शुक्रवार शाम तीनपानी फ्लाईओवर के समीप तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। उस हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई थी। अब लालकुआं क्षेत्र में कैंटर और स्कूटी की भिड़ंत में दो और युवकों की जान चली गई। इस तरह महज तीन दिन के भीतर दो भीषण सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन मौतों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।

लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल हल्द्वानी के एसटीएच पहुंचाया और दुर्घटना के बाद यातायात को सामान्य कराया

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.