Sunday, September 20, 2026

खेल महाकुंभ में नानकमत्ता की लक्षिता जोशी ने जीता कांस्य पदक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नानकमत्ता। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी–खेल महाकुंभ 2026 के राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी, श्री नानकमत्ता साहिब की खिलाड़ी लक्षिता जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लक्षिता ने अपने मुकाबलों में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से नानकमत्ता क्षेत्र और चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी में खुशी का माहौल है।

वहीं अकादमी की खिलाड़ी हरमंनदीप कौर ने भी अंडर-19 जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अकादमी की फाउंडर श्रीमती चंद्रा देवी तथा फाउंडर एवं हेड कोच किशन सिंह चौहान ने लक्षिता जोशी को कांस्य पदक जीतने और हरमंनदीप कौर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से खिलाड़ी क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.