Saturday, September 19, 2026

विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नगर पालिका परिषद किच्छा चुनाव को लेकर कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक तिलक राज बेहड़ ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क और जनसभाएं कीं।

गत सांय विधायक बेहड़ ने वार्ड संख्या 14 में नई सुनहरी टावर के पास, वार्ड संख्या 20 में गुरुद्वारा वार्ड में नंदलाल जी के घर के पास तथा वार्ड संख्या 11 में उत्तरांचल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास आयोजित जनसभाओं में पहुंचकर जनता को संबोधित किया।

 

इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का प्रयास है। नगर के विकास और प्रत्येक वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए जनता के बीच रहकर कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास को गति देने के लिए सभी वर्गों और क्षेत्रों को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास के लिए कार्य करेगी।

इसके बाद विधायक बेहड़ ने बंगाली कॉलोनी, वार्ड संख्या 3 तथा सिरौलीकला में भी जनसंपर्क एवं कार्यक्रमों में भाग लिया। सिरौलीकला में उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी रशीदा बेगम के समर्थन में भी लोगों से संवाद किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

आज प्रातः विधायक बेहड़ ने बलवंत कॉलोनी, विकास कॉलोनी एवं चुटकी देवरिया की विभिन्न कॉलोनियों में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।

इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दर्शन कोहली, ओमप्रकाश दुआ, जीवन जोशी, अंग्रेज सिंह, सुनील ठाकुर, देवेंद्र मंड, मुर्तजा अंसारी, संतोष सिंह, कर्मजीत सिंह, नजाकत खान, विक्की खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सिरौलीकला में तस्लीम रजा, मोहम्मद ताहिर खान, अफसर कुरैशी, जायदा यार खान सहित अनेक स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.