Saturday, September 19, 2026

विधायक बेहड़ ने सायंकालीन जनसभाओं में भरी विकास की हुंकार, राजेश प्रताप सिंह के समर्थन में तेज किया चुनावी अभियान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नगर पालिका परिषद किच्छा के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान और तेज कर दिया है। बुधवार शाम विधायक तिलक राज बेहड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह एवं कांग्रेस के वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के समर्थन में नगर के विभिन्न वार्डों में लगातार जनसंपर्क और जनसभाएं कीं। हाल के दिनों में विधायक बेहड़ द्वारा कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क और जनसभाएं की जा रही हैं।

विधायक बेहड़ ने वार्ड संख्या 1 चंदन नगर, नई कॉलोनी, मोहन बागिंग एवं भूड़ा, इसके बाद वार्ड संख्या 2 चुकटी देवरिया व वनखंडी कॉलोनी, वार्ड संख्या 6 गीतांजलि विहार, वार्ड संख्या 19 विकास कॉलोनी, , वार्ड संख्या 4 आजाद नगर-बंगाली कॉलोनी तथा वार्ड संख्या 5 मंड कॉलोनी में पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि किच्छा नगर पालिका को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो जनता के बीच उपलब्ध रहे, वार्डों की समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करे। उन्होंने कहा कि राजेश प्रताप सिंह को नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस ने जनता के बीच सक्रिय रहने वाले व्यक्ति को जिम्मेदारी दी है।

बेहड़ ने कहा कि नगर के विकास, स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाओं और लंबित कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से लेकर योजनाबद्ध तरीके से समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी पूरी एकजुटता के साथ प्रत्येक वार्ड में घर-घर पहुंचने और जनता से सीधा संवाद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल एक प्रत्याशी का नहीं, बल्कि पूरे नगर के विकास और भविष्य से जुड़ा विषय है।

इस दौरान कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि वह किच्छा के प्रत्येक वार्ड को अपना परिवार मानते हैं और जनता जिस विश्वास के साथ उनके साथ खड़ी हो रही है, वह उनके लिए जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद नगर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।

इस दौरान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा,नारायण सिंह बिष्ट, गणेश उपाध्याय, पुष्कर राज जैन, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दर्शन कोली, गुड्डू तिवारी, विनोद कोरंगा, बिशन कोरंगा, राजेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश दुआ, मेजर सिंह,लियाकत अली, अरुण तनेजा, दुर्गेश गुप्ता, बंटी पपनेजा, चंदन पाण्डेय, रामबाबू, राजेश अरोड़ा, मंगली प्रसाद, देवेंद्र सिंह मंड, मुर्तजा अंसारी,रामजीवन पासवान,शिखा शर्मा, गुरचरण सिंह, बब्बू, हरमीत सिंह, राजू, हरभजन सिंह, राजा भंडारी, जीवन जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.