Saturday, September 19, 2026

भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में भूरारानी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, 76 दीपों से प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर वार्ड नंबर-32, भूरारानी स्थित छठ घाट पर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ जी के नेतृत्व में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 76 लाभार्थियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

इस अवसर पर भारत भूषण चुघ जी ने लाभार्थियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए और प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। राम नाम के भजनों से कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

 

भारत भूषण चुघ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों को आवास, स्वास्थ्य, राशन, उज्ज्वला, बैंकिंग एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उनका जीवन, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री जी के विचारों एवं राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर देश और समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर सोहन साहनी, गोलू पासवान, योगेश पासवान, लक्की साहनी, राहुल साहनी, मिथलेश साहनी, रवन साहनी, चंदेश्वर साहनी, पुकारी देवी, आशा देवी एवं सुमित्रा देवी सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.