Saturday, September 19, 2026

अब पासपोर्ट बनवाना हुआ इतना महंगा, फीस में बड़ा बदलाव, बच्चों के नियम भी बदले

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अगर आप पासपोर्ट बनवाने या उसे रिन्यू कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। विदेश मंत्रालय (MEA) (Ministry of External Affairs) ने पासपोर्ट से जुड़े नियमों (Passport New Rules) और फीस में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत सामान्य और तत्काल (Tatkaal) पासपोर्ट की फीस बढ़ाई गई है। वहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैधता से जुड़े नियम में भी बदलाव किया गया है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी पासपोर्ट (Passport ) (संशोधन) नियम, 2026 15 सितंबर को आधिकारिक गजट में प्रकाशित होने के साथ ही लागू हो गए हैं। ऐसे में अब नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों को पहले की तुलना में ज्यादा शुल्क देना होगा।

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम

नए नियमों में बच्चों के पासपोर्ट (Passport ) को लेकर अहम बदलाव किया गया है। 15 साल से कम उम्र के बच्चों को 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट जारी किया जाएगा, जिसकी वैधता 5 साल या बच्चे के 18 साल की उम्र पूरी करने तक रहेगी। इनमें से जो अवधि पहले खत्म होगी, उसी के आधार पर पासपोर्ट की वैधता मानी जाएगी।

अब पासपोर्ट बनवाना हुआ इतना महंगा, फीस में बड़ा बदलाव, बच्चों के नियम भी बदले

यानी 36 पेज के सामान्य पासपोर्ट के लिए अब ₹2,500 और 60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए ₹3,500 देने होंगे। वहीं तत्काल पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाई गई है।

बच्चों के पासपोर्ट की नई फीस

नाबालिग यानी Minors के लिए भी पासपोर्ट फीस में बदलाव किया गया है। जिसमें 36 पेज Normal Fresh/Reissue: 1,000 से बढ़कर ₹1,750 कर दिए गए हैं। वहीं 36 पेज का Tatkaal अब 3,000 हज़ार में होगा। ऐसे में अब बच्चे का पासपोर्ट बनवाने वाले माता-पिता को भी अब पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा।

इन लोगों को मिलेगी 10% छूट

फीस बढ़ने के बावजूद कुछ आवेदकों को राहत दी गई है। 8 साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को Fresh Passport बनवाने पर 10% की छूट मिलेगी। हालांकि, यह छूट पासपोर्ट Reissue यानी रिन्यू कराने पर लागू नहीं होगी। इसलिए आवेदन करते समय यह देखना जरूरी है कि पासपोर्ट Fresh बन रहा है या Reissue। कुल मिलाकर नए नियमों के बाद पासपोर्ट बनवाने की लागत बढ़ गई है। खासकर तत्काल पासपोर्ट और ज्यादा पेज वाले पासपोर्ट के लिए अब आवेदकों को पहले की तुलना में ज्यादा भुगतान करना होगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.